Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana Policy(PMSBY)
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे जानकरी देंगे|इस योजना को किस प्रकार अप्लाई कर सकते हैं| इस बीमा योजना के तहत आपको क्या लाभ मिलेंगे जिसके लिए आवेदनकर्ता की आयु एवं कोनसे डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी यह सब इस आर्टिकल में हमने विस्तार से बताया है|
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana SBI के लिए किस Apply करे?
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana 2019
यहा पर हम आपको PMJDY Scheme 2018 के बारे में जरुरी जानकारी हासिल करेंगे| प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने हेतु हमे सबसे पहेले इस योजना के अंतर्गत आनेवाले जरुरी तथ्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होंगी| इस योजना के अंतर्गत जानकरी प्राप्त करने योग्य स्थितिया निम्नलिखित है|
PMSBY in Hindi
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana को 28 फरवरी 2015 को घोषित किया गया था| Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana SBI को 9 मई 2015 के दिन कोलकाता में प्रक्षेपित किया गया था| Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana in Hindi (PMSBY In Hindi) का हेतु लोगो को सुरक्षा प्रदान करना है| PMSBY योजना से सभी नागरिको कम बीमा क़िस्त में दुर्घटना बीमा मिलता है| यह बीमा का पेमेंट भविष्य में प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट से जोड़ दिया जाएगा| आपको यहाँ से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए Cliam कैसे करे? उसके बारे में जानकारी प्राप्त होगी|
भारत की जनसँख्या के एक बड़े हिस्से के पास कोई आकस्मिक बिमा कवर नहीं है, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का उद्देश्य उजागर आबादी को केवल 12 रुपये प्रति वर्ष के अत्यधिक किफायती बीमा क़िस्त पर कवर करना है|
यह योजना बचत बैंक खाते के साथ 18 से 70 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है, जो 1 जून से 31 मई की कवरेज अवधि के लिए वार्षिक नवीनीकरण आधार पर 31 मई को या उससे पहले ऑटो डेबिट में शामिल होने और सक्षम करने की सहमती के आधार पर कार्य करेगी|
इस योजना के तहत 1 जून से 31 मई तक एक साल की अवधि के लिए स्थायी अक्षमता और स्थायी आंशिक विकलांगता के लिए 1 लाख रुपये और आकस्मिक मौत के लिए जोखिम कवरेज 2 लाख रुपये बीमा राशि होगी|
यह सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियो या किसी अन्य सामान्य बीमा कंपनी द्वारा प्रदान की जाती है, जो आवश्यक मंजुरी के साथ समान शर्तो पर उत्पाद पेश करने के इच्छुक है और इस उदेश्य के लिए बैंकों के साथ जुड़ते है|
इस तरह के बैंक में भाग लेने वाले बैंक, भाग लेने वाले ग्राहकों की तरफ से मास्टर पोलिसी धारक होंगे|
खाताधारको से ‘ऑटो-डेबिट’ प्रक्रिया के माध्यम से देय तिथि पर या उससे पहले, बीमा कंपनी की राशि को स्थानांतरित करने के विकल्प के अनुसार एक क़िस्त में उचित वार्षिक प्रीमियम वसूलने के लिए भाग लेने वाले बैंक की जिम्मेदारी होगी|
जो लोग किसी भी समय इस योजना से बाहर निकलते हैं, वह लोग भविष्य के वर्षों में वार्षिक प्रीमियम का भुगतान करके योजनाओं में फिर से शामिल हो सकते हैं|
इसके अलावा दावेदारों के लिए परेशानी मुक्त दावे निपटारे का अनुभव आश्वस्त करने के लिए एक सरल और ग्राहक अनुकूल प्रशासन और दावा निपटान प्रक्रिया लागु की गई है|
1 मई को नामांकन शुरू होने की तारीख से 31 मई से बीच तक़रीबन 7.29 करोड़ ग्राहकों को PMSBY योजना में नामांकित किया गया था|
अगर इस बीच खाताधारक की मृत्यु हो जाती है उस मामले में बीमाधारक या उसके नामांकित व्यक्ति के बैंक खाते में बीमें की रकम जमा की जाएगी|
PMSBY Benefits
- इस योजना के तहत जो भी अकस्मात् बीमा पोलिसी लेता है उसकी बीमा पोलिसी रिन्यू हो जाती है|
- इस योजना में वार्षिक 12 रुपये प्रीमियम होता है, इस पर 14% सर्विस टैक्स चार्ज किया गया है|
- इस योजना के तहत अगर कोई बीमा पोलिसीधारक कोई भी दुर्घटना के मर जाए या पूर्णत: अपंग हो जाए तो उन लोगों के परिवार को 2 लाख रुपियों का भुगतान दिया जाएगा|
- अगर कोई पोलिसी धारक अपूर्णत: अपंग हो जाता है तो उसे 1 लाख रुपये का भुगतान दिया जाता है|
- Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana के तहत आवेदक को दुर्घटना बीमा पोलिसी प्रदान की जाती है, जिसमे सिर्फ 12 रुपये का वार्षिक प्रीमियम भरना होता है|
- इस योजना को प्रक्षेपित करने का मुख्य हेतु यह है की बेहद जोखिम उठानेवाले कम करते है उन्हें ये बीमा पोलिसी प्राप्त करवाना है, जिदे उनके साथे भविष्य में ऐसे कोई दुर्घटना हो जाए तो उन्हें कोई आर्थिक तकलीफों से गुजरना ना पड़े|
PMSBY Premium
- इस योजना के तहत बीमा क़िस्त प्रति सदस्य 12 रुपए प्रति वर्ष है|
- इस योजना के द्वारा आपके बैंक खाते से ही प्रति वर्ष अपने आप बैंक ध्वारा ही आपकी बीमा क़िस्त की भरपाई की जाती है|
- बीमा क़िस्त की रकम पोलिसीधारक के बचत खाते में से ऑटो-डेबिट साल के जून महीने में हो जाती है|
- बीमा की रकम पोलिसीधारक के बचत खाते में से 01 जून तारीख को ऑटो-डेबिट नहीं होती जब तक पोलिसीधारक ने प्रीमियम समय के अनुसार पे नहीं किया हो|
Pradhan Mantri Bima Yojana Online
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए आप Online भी Apply कर सकते है| उसके लिए आप जिस भी बैंक में आवेदन करना चाहते हो, उस बैंक की Official Website के द्वारा आवेदन करना होगा|
- आप जिस बैंक में इस योजना का लाभ लेना चाहते है उस बैंक में आपका खाता होना आवश्यक है|
- इस योजना के तहत जो भी आवेदन करना चाहता हो उस आवेदक की उम्र 18 से ज्यादा और 70 से कम होनी चाहिए|
- आवेदक का आधार कार्ड होना भी बेहद जरुरी है|
- यहा हम Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana SBI के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे|
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana SBI (PMSBY SBI)
यह योजना 1 साल की अवधि के साथ व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना होगी, जो साल-दर-साल नवीकरणीय है, यह योजना दुर्घटना के कारण मौत या विकलांगता के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करती है|
इस योजना के तहत यदि आवेदक की दुर्घटना में मौत हो जाती है तो उसे बीमे के तहत 2 लाख रुपये मिलते है| दोनों आँखों या हाथों या पैरों के उपयोग की हानि या एक आँख की द्रष्टि के नुकसान और हाथ या पैर के उपयोग की हानि का कुल और अप्राप्य नुकसान होने पर बीमे के तहत 2 लाख रुपये मिलते है|एक आँख की द्रष्टि या एक हाथ या पैर के उपयोग की हानि की कुल और अप्राप्य हानि होने पर बीमे के तहत 1 लाख रुपये मिलते है|
इस योजना में बीमा क़िस्त की रकम प्रति सदस्य 12 रुपए / वर्ष है|
यह योजना के तहत आपके बैंक खाते से ही प्रति वर्ष अपने आप बैंक ध्वारा ही आपकी बीमा क़िस्त की भरपाई की जाती है|
इस योजना में भाग लेने वाले बैंकों में 18 से 70 वर्ष की आयु में सभी बचत बैंक खाताधारक शामिल होने के हक़दार होंगे| एक या अलग बैंकों में किसी व्यक्ति द्वारा आयोजित कई बचत बैंक खातों के मामले में, व्यक्ति केवल एक बचत बैंक खाते के माध्यम से यह योजना के शामिल होने के योग्य होगा|
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana SBI के लिए जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड नंबर
- कान्टेक्ट डिटेल
- नामांकित व्यक्ति की इनफार्मेशन
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए कैसे Apply करे?
- सबसे पहेले आपको अपनी नजदीकी बैंक में जाना होगा|
- वहां से आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना Form लेना होगा|
- फिर PMSBY FORM में जरुरी जानकारी भरे और उस FORM को बैंक में जमा करवाए|
- यह बैंक में आपका खाता होना जरुरी है|
- इस योजना के तहत आपके खाते में पर्याप्त राशि होनी चाहिए|
- अब आपका प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा हो जाएगा|
अगर इस दौरान किसी का अकस्मात् हो जाए और उन्हें बीमा प्राप्त करने के लिए Cliam करना पड़े तो आपके ये जानने की बेहद जरुरत है की कैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए Claim करे?
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana के लिए कैसे Claim करे?
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए आसानी से Claim कर सकते है, उसके लिए कुछ शर्तें है जो यहाँ पे आपको बताई गयी है|
- पहेले आपको उस बैंक का संपर्क करना होगा जहाँ पे अपने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा करवाया हो|
- उस बैंक से आपको Claim Form प्राप्त करना होगा पर Nominee या Insured को 30 दिनों के अंदर ही यह दस्तावेज प्राप्त करने होगे|
- अगर यह योजना के दौरान अगर अकस्मात में मृत्यु हुई हो तो उसका Nominee भी Claim कर सकता है|
- उसके बाद आपको कुछ सहायक दस्तावेज प्राप्त करने होगे जैसे की किसी का अकस्मात् हुआ है तो FIR की एक नकल और अकस्मात के चलते स्थायी विकलांगता आई है तो Disability प्रमाणपत्र भी जमा करवाना पड़ेगा|
- अगर किसी की अकस्मात् की वजह से मृत्यु हुई है तो FIR की नक़ल, पोस्ट मोर्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाणपत्र जमा करवाना होगा|
- अब बैंक और बीमा कंपनी सारे दस्तावेज का सत्यापन करेगी और उसके बाद 60 दिनों के अंदर आपके खाते में बीमे की पूरी रकम जमा हो जाएगी|
- अगर इस दौरान बीमाधारक की मृत्यु हो गयी है, तो उस दावे में Nominee के खाते में यह रकम जमा की जाएगी|
- Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana Cliam FORM यहा से Download करे|
24 अप्रैल 2017 तक, इस योजना के लिए 10 करोड़ लोग पहले से ही नामांकित है| प्राप्त 12,975 दावों के खिलाफ 9,705 दावों को वितरित किया गया है|
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana SBI PDF
यहा पर आपके लिए हमने Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana SBI PDF फाइल दी है|
पढने के लिए CLICK HERE
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana Form (PMSBY FORM)
यहा पर हमने आपके लिए Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana FORM दिया है|
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana Claim FORM
यहा पर आपके लिए Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana Claim FORM दिया गया है|
Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana Certificate Download (PMSBY Policy Certificate)
इस योजना के Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana Certificate Download (PMSBY Policy Certificate) को Download करने के लिए आप यहा CLICK करे|
PMSBY Scheme Toll-Free Number
अगर आप इस योजना के बारे में और अधिक जानकारी चाहते हो तो आपको यहाँ सारे Toll-Free Number दिए गए है, जिनसे आप अपने राज्य में इस योजना के बारे में जान सकते है|
West Bengal and Tripura | 1800-345-3343 |
Uttarakhand | 1800-180-4167 |
Uttar Pradesh | 1800-102-4455 or 1800-223-344 |
Tamil Nadu | 1800-425-4415 |
Telangana | 1800-425-8933 |
Sikkim | 1800-345-3256 |
Rajasthan | 1800-180-6546 |
Punjab | 1800-180-1111 |
Puducherry | 1800-4250-0000 |
Odisha | 1800-345-6551 |
Nagaland | 1800-345-3708 |
Mizoram | 1800-345-3660 |
Meghalaya | 1800-345-3658 |
Manipur | 1800-345-3858 |
Maharashtra | 1800-102-2636 |
Madhya Pradesh | 1800-233-4035 |
Lakshadweep | 1800-4259-7777 |
Kerala | 1800-425-11222 |
Karnataka | 1800-4259-7777 |
Jharkhand | 1800-345-6576 |
Himachal Pradesh | 1800-180-8053 |
Haryana | 1800-180-1111 |
Gujarat | 1800-255-885 |
Goa | 1800-2333-202 |
Delhi | 1800-1800-124 |
Daman and Diu | 1800-225-885 |
Dadra and Nagar Haveli | 1800-225-885 |
Chhattisgarh | 1800-233-4358 |
Chandigarh | 1800-180-1111 |
Bihar | 1800-345-6195 |
Assam | 1800-345-3756 |
Arunachal Pradesh | 1800-345-3616 |
Andhra Pradesh | 1800-425-8525 |
Andaman and Nicobar Island | 1800-345-4545 |
तो दोस्तों यहा पर हमने Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana के बारे में जरुरी जानकारी के ध्वारा आपको इस योजना से अवगत करने का प्रयत्न किया गया है| अगर आपको इस योजना से जुड़ा कोई सवाल हो या आपको इससे जुडी अधिक जानकारी चाहिए तो आप हमे COMMENT BOX के माध्यम के संपर्क कर सकते है| धन्यवाद आपका दिन अच्छा रहे|